thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

मेयर का बेटा बोला- मेरे माता-पिता को मंत्री खाचरियावास ने फंसाया है

desk desk 29

मेयर मुनेश गुर्जर के बच्चों की भी इसमें एंट्री हो गई है। दरअसल, मेयर मुनेश के बेटे दक्ष गुर्जर ने भी मंत्री प्रताप सिंह को इस विवाद का जिम्मेदार बताया है। शुक्रवार को 14 वर्षीय दक्ष गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके माता-पिता को फंसाने के लिए मंत्री प्रताप सिंह दोषी हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 मेयर मुनेश गुर्जर के बच्चों की भी इसमें एंट्री हो गई है। दरअसल, मेयर मुनेश के बेटे दक्ष गुर्जर ने भी मंत्री प्रताप सिंह को इस विवाद का जिम्मेदार बताया है। शुक्रवार को 14 वर्षीय दक्ष गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके माता-पिता को फंसाने के लिए मंत्री प्रताप सिंह दोषी हैं। 
mayor munesh gurjar son said   minister pratap singh khachariyawas has implicated my parents
munesh gurjar

जयपुर | जयपुर नगर निगम हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर से उछाल मार गया है। 

मेयर मुनेश गुर्जर के बच्चों की भी इसमें एंट्री हो गई है। दरअसल, मेयर मुनेश के बेटे दक्ष गुर्जर ने भी मंत्री प्रताप सिंह को इस विवाद का जिम्मेदार बताया है। 

शुक्रवार को 14 वर्षीय दक्ष गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके माता-पिता को फंसाने के लिए मंत्री प्रताप सिंह दोषी हैं। 

दक्ष का कहना है कि इस पूरे मामले में मेरे मम्मी-पापा को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पार्षद मनोज मुद्गल और सुधांशु ढिल्लो ने फंसाया है।

हमें चाहिए सुरक्षा

दक्ष ने कहा कि मैं इस मामले से इतना दुखी हो गया कि सुसाइड करने जा रहा था। हमें डर लगता है। हमें सुरक्षा की आवश्यकता है।

दश ने ये भी आरोप लगाया कि प्रताप सिंह खाचरियावास लगातार मेरी मम्मी पर दबाव बना रहे थे कि वे मनोज मुद्गल को अपने साथ गाड़ी में साथ लेकर जाए। 

जहां जाए उनको साथ में घुमाए, लेकिन ऐसा करने से मम्मी ने मना कर दिया। 

दक्ष ने प्रतापसिंह खाचरियावास, पार्षद मनोज मुद्गल और सुधांशु ढिल्लो तीनों के कोटा दौरे की तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाए हैं। 

दरअसल, 18 जून को नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में मुनेश गुर्जर और कांग्रेस के कुछ पार्षदों का अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र वर्मा से विवाद हुआ। इसके बाद मेयर और पार्षदों के खिलाफ वर्मा ने राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया।

इसके अलावा पिछले महीने एसीबी ने रेड डालकर मुनेश गुर्जर के पति को रिश्वत मामले में पकड़ा था। जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था। 

एसीबी कार्रवाई के बाद से मंत्री खाचरियावास ने मेयर और उनके पति के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि मैंने पहले ही कहा था मेयर को बर्खास्त कर दो।

इसके बाद गहलोत सरकार ने भी मुनेश गुर्जर को इस मामले में पद से निलंबित कर दिया था। हालांकि, कोर्ट के दखल के बाद मुनेश ने फिर से कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से उनका विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

शेयर करें: