नई दिल्ली: थाईलैंड (Thailand) में हुए 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन (Miss Universe Competition) में मिस मेक्सिको फातिमा बॉश (Miss Mexico Fatima Bosch) को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनका पेजेंट डायरेक्टर (Pageant Director) से विवाद हुआ था। भारत की मनिका (Manika) टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं।
74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन का फाइनल शुक्रवार को थाईलैंड के नंतबुरी के पाक्रिट में इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को विजेता घोषित किया गया, जबकि मिस थाईलैंड फर्स्ट रनर-अप रहीं। भारत की तरफ से राजस्थान की मनिका ने इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था, लेकिन वह टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं और स्विमसूट राउंड के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
विवादों में घिरीं मिस मेक्सिको फातिमा बॉश
मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा बॉश का 4 नवंबर को सैशिंग सेरेमनी के दौरान थाईलैंड के पेजेंट डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल से एक गंभीर विवाद हो गया था। डायरेक्टर ने फातिमा को सार्वजनिक रूप से 'डम्बहेड' (बेवकूफ) कहकर डांटा था। यह डांट थाईलैंड को प्रमोट करने वाली पोस्ट न डालने के कारण लगाई गई थी।