नई दिल्ली | किसी न किसी मुद्दे को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार की टांग खिंचने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ’मोदी-मोदी’ के नारों के बीच उलझते नजर आए।
सभा में चारों ओर से ’मोदी-मोदी’ की गूंज सुनकर केजरीवाल साब को अपना संबोधन रोक हाथ जोड़कर लोगों से विनती करनी पड़ी। उन्हें कहना पड़ा पांच मिनट बोल लेने दो...
दरअसल, ये वाक्या तब हुआ जब केजरीवाल दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
उन्होंने एलजी विनय कुमार सक्सेना के साथ मिलकर कैंपस का उद्घाटन तो शानदार तरीके से कर दिया, लेकिन जब बारी आई बोलने की तो उन्हें हाथ जोड़कर विनती भी करनी पड़ी।