thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

7 दिन लेट सही, पर जमकर बरसेगा इस बार, राजस्थान में कब तक होगी एंट्री

desk desk 33

मानसून एक्सप्रेस ने कई दिनों के इंतजार के बाद गुरूवार को केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 मानसून एक्सप्रेस ने कई दिनों के इंतजार के बाद गुरूवार को केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। 
monsoon 2023 reached in kerala after 7 days delay imd issued alert for rajasthan
Monsoon 2023

नई दिल्ली | Monsoon 2023:  मानसून एक्सप्रेस ने कई दिनों के इंतजार के बाद गुरूवार को केरल में दस्तक दे दी है। 

दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। केरल में मानसून 95 फीसदी इलाके पर छा गया है।

मानसून के आगमन के साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी कर दिया है।

अब इसके अगले कुछ घंटों में कर्नाटक और तमिलनाडू पहुंच की संभावना जताई गई है।

हवा की गति और परिस्थिति सही रही तो बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। 

1 जून को केरल पहुंचने वाला था मानसून, लेकिन...

हालांकि केरल में मानसून के प्रवेश का समय सात दिन पहले था। यानि मानसून 2023 इस बार 1 जून को केरल पहुंचने वाला था, इस बार भी मानसून एक्सप्रेस अपने तय समय से लेट पहुंची।

अब 8 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी है। 

अभी इसके और तेज होने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान बिपरजॉय तूफान उत्तर की ओर बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान के चलते अगले 48 घंटे में मध्य अरब सागर, तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिम पूर्वाेत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वाेत्तर राज्यों और केरल के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

राजस्थान में देरी से आएगा मानसून

जिस तरह से मानसून एक्सप्रेस इस बार केरल में 7 दिन लेट पहुंची है उसी तरह से इसके राजस्थान में भी देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की दस्तक देरी से होगी। 

राजस्थान में मानसून 25 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार करीब 8 दिन की देरी होना संभव है। ऐसे में जुलाई में ही राजस्थान में मानसून का प्रवेश करेगा। हालांकि मानसून से पहले प्री-मानसून की गतिविधियां चालू हो जाएंगी। 

राजस्थान में मौसम का हाल

मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक, गुरूवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। 

कोटा, उदयपुर संभाग में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के उत्तरी भागों में आगामी एक-दो दिन तक बनी रहेगी। 

इसी के साथ बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलो में मध्यम से तेज मेघगर्जन, तेज अंधड 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ आने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। 

शेयर करें: