माउंट आबू | राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में प्रकृति का एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारा देखने को मिला है। यहाँ के एक खुले मैदान में दो भालुओं को पुराने टायरों के साथ खेलते हुए देखा गया। शाम के करीब 5 बजे जब यह दृश्य सामने आया तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए। भालू टायरों को पकड़कर झूला झूल रहे थे और मैदान में गुलाटियां लगा रहे थे। भालुओं की यह मासूमियत लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
भालुओं की अनोखी अठखेलियां
यह पूरा घटनाक्रम लगभग एक मिनट तक चला जिसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक सुखद अनुभव है क्योंकि इसमें वन्यजीवों का एक अलग और शांत व्यवहार नजर आ रहा है। भालू आपस में मस्ती करते हुए एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे।