जयपुर | राजस्थान में चुनावी जंग शुरू हो चुकी है। जिसके चलते जहां सीएम गहलोत लगातार बड़ी-बड़ी राहत की घोषणाएं कर फिर से सरकार रिपीट करने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी अब की बार सत्ता में वापसी करने की फिराक में है।
इसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान के चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं।
ऐसे में अब राजस्थान में सियासी पारा भी जबरदस्त तरीके से गरमाने लगा है।
कांग्रेस में पिछले साढ़े चार सालों से गहलोत और पायलट में चली आ रही नेतृत्व की लड़ाई भी फिलहाल थम सी गई है।