नई दिल्ली/कोटा, 19 अगस्त।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में कोटा और बूंदी संसदीय क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, रेलवे बोर्ड और कोटा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बिरला ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे हों, ताकि यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
स्टेशन पुनर्विकास पर विशेष जोर
बैठक में कोटा और न्यू कोटा (डकनिया) रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। स्पीकर बिरला ने अधिकारियों को फसाड़ लाइटिंग और सर्कुलेटिंग एरिया के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर और उसके आसपास जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक मूवमेंट प्लान तैयार किया जाए और एप्रोच रोड को चौड़ा करने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।
“यात्रियों को मिलें एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं”