जयपुर | विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शिरकत की। पद्म भूषण प्रो आरएस परोदा और मौसम वैज्ञानिक प्रो. लक्ष्मणसिंह राठौड़ की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गईं।
जयपुर के जगतपुरा स्थित विवेकानंद यूनिवर्सिटी में 12 जनवरी को विवेकानंद यूनिवर्सिटी ने अपना दीक्षांत समारोह मनाया. इस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.
विवेकानंद यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में 830 छात्रों को उपाधि से सम्मानित किया गया. जिनमे कुल आठ छात्रों को पीएचडी उपाधि तथा 822 छात्रों को अन्य डिग्रियां दी गई.