टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले से होगा। इसके बाद 2 सिंतबर को पाक टीम भारतीय टीम से मुकाबला करेगी।
लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम का अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों में सफलता की भूख है।
वह आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टीम में मौजूद हर खिलाड़ी में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ सफलता हासिल करने की एक भूख देखने को मिलती है।
हमारा हर खिलाड़ी मैच विनिंग प्रदर्शन करना चाहता है। हमने पिछले कुछ मैचों में देखा भी है कि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है।
गेंदबाज भी बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाते हैं और मुझे अपनी इस टीम पर पूरा भरोसा है।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान इस समय एशिया कप और वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने पर है।
बाबर ने ये बयान अपने श्रीलंका दौरे के दौरान दिया है। दरअसल, पाकिस्तानी टीम एशिया कप से पहले श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ 22 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है।