thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्रिकेट

बांग्लादेश को ऑफर, भारत को हराओं, डेट पर चलूंगी 

desk desk 18

भारत के हाथों पाकिस्तान टीम को मिली हार का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बांग्लादेश को डेट्स पर चलने का ऑफर पेश किया है। इस खूबसूरत एक्ट्रेस सहर शिनवारी  ने कहा है कि अगर बांग्लादेश आज के मैच में भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 भारत के हाथों पाकिस्तान टीम को मिली हार का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बांग्लादेश को डेट्स पर चलने का ऑफर पेश किया है। इस खूबसूरत एक्ट्रेस सहर शिनवारी  ने कहा है कि अगर बांग्लादेश आज के मैच में भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी।
pakistani actress wants revenge for defeat offer to bangladesh beat india will go on date
sehar shinwari

नई दिल्ली |  वर्ल्ड कप 2023 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का क्या हाल हुआ ये किसी से छिपा नहीं है। 

पाकिस्तान की हार से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि वहां के स्टार्स भी तिलमिला उठे हैं। 

ऐसे में अब उनका एक ही मकसद है कि भारत को भी हार मिले वो भी बांग्लादेश के हाथों। इसमें ही उनकी संतुष्टि है। 

ऐसे में पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस ने आज पुणे में होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा ऑफर दिया है। 

भारत के हाथों पाकिस्तान टीम को मिली हार का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बांग्लादेश को डेट्स पर चलने का ऑफर पेश किया है।

इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम सहर शिनवारी है।

एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर बांग्लादेश आज के मैच में भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी।

सहर शिनवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कहा कि,  इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंदू अगले मैच में हमारा बदला लेगा। 

अगर बांग्लादेश की टीम भारत को हराने में सफल रही तो मै ढाका जाऊंगी और बांग्लादेश की टीम के साथ फिश डिनर डेट करूंगी। 

ऐसे में एक्ट्रेस के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के धमाकेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। 

बता दें कि आज भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। 

जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी को चुना है। बता दें कि बांग्लादेश की टीम करीब 25 साल बाद भारत के खिलाफ भारत में ही वनडे मैच खेल रही है। 

इससे पहले दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे 1998 में मुंबई में खेला गया था।

वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा है दोनों टीमों का अभी तक का हाल

भारत ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 3 में से सिर्फ एक मैच जीता है। 

भारत ने अपने पहले मैच ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान को रौंदा। 

शेयर करें: