नई दिल्ली | संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। ये सत्र पांच दिन यानि आज से 22 सितंबर तक चलेगा, इसमें 5 बैठकें होनी है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सत्र छोटा जरूर है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। ये सत्र ऐतिहासिक निर्णयों का है।
19 सितंबर से विशेष सत्र का शेष हिस्सा नए संसद भवन में चलेगा। केंद्र सरकार ने इस विशेष सत्र का एजेंडा जारी कर बताया है कि इस सत्र में चार बिल पेश होंगे।
इस सत्र की एक विशेषता ये भी है कि 75 साल की यात्रा अब नए संसद भवन और नए मुकाम से आरंभ हो रही है।