thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

बीकानेर में बदमाशों ने युवक के गुप्तांग में डाली प्लास्टिक की केन, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स हैरान

desk desk 20

एमपी में हुई पेशाब कांड की घिनौनी हरकत के बाद राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 एमपी में हुई पेशाब कांड की घिनौनी हरकत के बाद राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी। 
plastic cane put in private part of a man in bikaner

बीकानेर | मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद अब राजस्थान से भी बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। 

एमपी में हुई पेशाब कांड की घिनौनी हरकत के बाद राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। 

यहां बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक के गुप्तांग में प्लास्टिक की केन डाल दी। 

पुलिस के अनुसार, ये वारदात बीकानेर जिले के खतुरिया कॉलोनी की 80 फीट की है, जो दो दिन पुरानी बताई गई है। 

इस खौफनाक वारदात का शिकार हुआ युवक ने संकोच के कारण इसके बारे में किसी को नहीं बताया और परेशान होता रहा। 

पीड़ित युवक यूपी का रहने वाला बताया गया है और अभी बीकानेर में मजदूरी करता है।

शौच के लिए गया था युवक, बदमाशों से हुई कहासुनी

युवक के साथ हुई बर्बरता के बाद परिजनों ने बताया कि, दो दिन पहले युवक शौच के लिए गया था। 

इस दौरान भंवर जी की टाल थानाक्षेत्रान्तर्गत 80 फीट रोड पर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। 

उसके बाद उन बदमाश युवकों ने उसके गुप्तांग (गुदा) में प्लास्टिक की केन घुसा दी। 

युवक ने संकौचवश ये बात किसी से नहीं बताई, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार को पीबीएम अस्पताल में एडमिट करवाया। 

जांच के बाद डॉक्टर्स भी उसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने ऑपरेशन कर युवक के गुदा से केन को बाहर निकाल।

अब पीड़ित युवक की हालत ठीक है और उसका इलाज जारी है। 

डॉक्टर्स बोले- जा सकती थी युवक की जान

युवक का इलाज कर रहे पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि युवक का सही समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो उसकी जान सकती थी।

डॉक्टर्स ने कहा कि पहले बिना ऑपरेशन के युवक की गुप्तांग से केन निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन केन गुप्तांग द्वार के भीतर होने के कारण उसका ऑपरेशन करना पड़ा। 

समय रहते युवक का इलाज हो गया, ऐसे में अब घबराने की कोई बात नहीं है।

पुलिस ने क्या कहा ?

ये घटना सामने आने के बाद व्यास कॉलोनी थाने के एसएचओ महावीर प्रसाद बिश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस का कहना है कि युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी  स्थिति साफ पाएगी। युवक के परिजनों ने शौच जाने के दौरान कहासुनी की बात कही है।

गौरतलब है कि देश में इस तरह के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले एमपी में पेशाब कांड सामने आया, उसके बाद युवक से तलवे चटवाते हुए वीडियो वायरल हुआ अब राजस्थान से ये घिनौना मामला सामने आया है।

टैग: Bikaner Crime rajasthan
शेयर करें: