नई दिल्ली | देश में लगातार हो रही सीबीआई की छापेमारी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी बात कही है।
देश में भष्टाचार फैला रहे लोगों को चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने सीबीआई को साफतौर पर कह दिया है कि, आपको किसी के दवाब में आने की जरूरत नहीं है और अपने काम पर फोकस करना है। देश में एक भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।
10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था।
सोमवार को अपने 60 वर्ष पूरे होने पर डायमंड जुबली मना रही है । पीएम नरेंद्र मोदी ने सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया।