नई दिल्ली | पिछले कई दिनों से पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ संसद में हो रहे हंगामे के बाद गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
विपक्ष दलों के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने जो बार-बार विश्वास जताया उसके लिए मैं आज जनता का धन्यवाद करने के लिए खड़ा हुआ हूं।
इसी के साथ पीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए ये भी कि मैं इसे ईश्वर का आर्शीवाद मानता हूं कि उन्होंने विपक्ष को सुझाया दी कि वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए।
विपक्ष साल 2018 में भी मेरे खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव लेकर आया था तब मैंने कहा का था कि ये हमारा फ्लोर टेस्ट नहीं, ये तो इनका फ्लोर टेस्ट है।