जयपुर, 18 अगस्त। प्रजना फाउंडेशन ने सेंट एंसल्म्स नॉर्थ सिटी स्कूल, जयपुर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म, स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी प्रदान करना था।
कार्यशाला का संचालन फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन प्रीति शर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं से खुलकर संवाद करते हुए मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. शैलजा जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं रोहित हॉस्पिटल, जयपुर की संस्थापक सदस्य, ने छात्राओं के सवालों का सहज और स्पष्ट उत्तर दिया। वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं ‘Dfine’ ब्रांड की संस्थापक रेशु गोयल ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और उससे जुड़ी सावधानियों पर जानकारी दी तथा छात्राओं को सैनिटरी पैड्स भी वितरित किए।
