जयपुर | राजस्थान में महिला सुरक्षा, बाल साक्षरता और महिलाओं के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम चला रहा प्रजना फाउण्डेशन अब महिलाओं में हाईजीन के लिए प्रोजेक्ट किशोरी चलाएगा।
प्रजना फाउण्डेशन एवं ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ओर से महिला माहवारी स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान 'प्रोजेक्ट किशोरी' का शुभारंभ शनिवार, 17 अगस्त को शाम 4 बजे राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी।
यह आयोजन वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल गर्ल्स कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में दिया कुमारी, लाभान्वित महिलाओं को हाईजीन किट का वितरण भी करेंगी। प्रजना फाउण्डेशन की संस्थापक, श्रीमती प्रीति शर्मा ने बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ मिलकर महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और उन्हें सपोर्ट प्रदान करने के लिए यह इनीशिएटिव शुरू किया गया है।

