आपको बताना चाहेंगे कि पंजाब में ’आप’ की सरकार बनने के बाद केबिनेट में ये दूसरी शादी है।
इससे पहले राज्य के सीएम भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से शादी की थी।
सीएम मान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था, इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी।
गौरतलब है कि, अमृतपाल को लेकर पंजाब की राजनीति बेहद गरमाई हुई है, लेकिन इस शादी समारोह में सबने खुलकर एंजॉय किया।
पंजाब और दिल्ली सीएम के अलावा शादी में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, राज्य के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सेंधवा भी शामिल हुए।
आईपीएस ज्योति यादव को अपनी दुल्हन बनाने वाले केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से विधायक हैं।
कैसे हुई मुलाकात?
पूरे पंजाब में इस शादी की जमकर चर्चा हो रही है। आईपीएस ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले राकेश यादव की बेटी हैं।
इस कपल की मुलाकात में अन्ना आंदोलन की महत्पूर्ण भूमिका रही है।
अन्ना आंदोलन के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी जो प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने कुछ दिन पहले सगाई की थी।
ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। ज्योति इस समय मानसा में एसपी हैं और वे लुधियाना में एडीसीपी भी रह चुकी हैं।
ज्योति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 70,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसी के साथ ट्विटर पर भी उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं।
वहीं 32 साल के हरजोत बैंस पेशे से वकील भी हैं। उन्हें सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल में जेल और खनन मंत्री के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।