thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, राजस्थान कांग्रेस ने कहा- लोकतंत्र का दमन करने वालों के मुंह पर संविधान और क़ानून का तमाचा

desk desk 28

राहुल गांधी की सांसदी वापस पर राजस्थान कांग्रेस की खुशी दोगुनी हो गई है। एक तो 19 नए जिलों की स्थापना और दूसरा उनके आलाकमान की फिर से संसद वापसी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राहुल गांधी की सांसदी वापस पर राजस्थान कांग्रेस की खुशी दोगुनी हो गई है। एक तो 19 नए जिलों की स्थापना और दूसरा उनके आलाकमान की फिर से संसद वापसी।
rahul gandhi parliament membership restored after supreme court relief
Rahul Gandhi

नई दिल्ली | कांग्रेस के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशी लेकर आया है। जहां राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत आज 19 नए जिलों और 3 संभागों का अनावरण कर जिला स्थापना कार्यक्रम मना रहे हैं वहीं राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है। 

राहुल गांधी फिर से संसद में बैठ सकेंगे। राहुल की संसद सदस्यता बहाली पर कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

दरअसल, ’मोदी सरनेम’ केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के तीन दिन बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। अब वे फिर से सांसद बन गए हैं।

राजस्थान कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत

राहुल गांधी की सांसदी वापस पर राजस्थान कांग्रेस की खुशी दोगुनी हो गई है।

एक तो 19 नए जिलों की स्थापना और दूसरा उनके आलाकमान की फिर से संसद वापसी।

ऐसे में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने खुशी जताते हुए कहा कि ‘पूरे देश में खुशी का माहौल है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज फिर सत्य की जीत हुई है, राहुल गांधी और पूरे देश को न्याय मिला है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

इसी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि यह सच्चाई, ईमानदारी और संघर्ष की जीत है जहां सुप्रीम कोर्ट ने न्याय किया है।

कांग्रेस कर रही थी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद भी राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं होने को लेकर कांग्रेस पार्टी फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी। 

सूत्रों की माने तो यदि सोमवार शाम तक राहुल की संसद सदस्यता बहाल नहीं होती है तो कांग्रेस मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का मानस बना चुकी थी। 

ऐसे चला संसद सदस्यता बहाली का घटनाक्रम

- 4 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेष अपील पर केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर उनसे राहुल की सदस्यता बहाल करने का आग्रह किया था। 

5 अगस्त को अधीर रंजन ने शनिवार की छुट्टी होने के चलते लोकसभा सचिवालय में डाक के माध्यम से कागज भेजे थे। जिसे एक अवर सचिव ने रिसीव किए और साइन किए, लेकिन मुहर नहीं लगाई।

6 अगस्त को रविवार का अवकाष हो गया।

7 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करते हुए  राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी।

शेयर करें: