जयपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़ा बयान देते हुए उन्हें भगवान का दर्जा दे डाला है।
भले ही अपने देश में नहीं, लेकिन विदेशी धरती पर तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भगवान मान लिया।
राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते दिख रहे हैं।
राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को में ’मोहब्बत की दुकान’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी करारा हमला बोला।