thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
ज़िंदगानी

राजस्थान की बेटी ने जीता मिस इंडिया 2023 का खिताब

desk desk 31

19 साल की नंदिनी गुप्ता को इस प्रतियोगिता में श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर नंदिनी ने बाजी मार ली।

HIGHLIGHTS

  1. 1 19 साल की नंदिनी गुप्ता को इस प्रतियोगिता में श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर नंदिनी ने बाजी मार ली।
rajasthan 19 years old beauty nandini gupta won miss india 2023 title

जयपुर | Nandini Gupta  Miss India 2023: राजस्थान की बेटी नंदिनी गुप्ता ने मरूभूमि की चमक अपने सौंदर्य से पूरे देश में बिखेर दी है। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

मणिपुर में आयोजित हुए ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ में देश भर से आई सुंदरियों ने भाग लिया था। जिसमें राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने सभी को पछाड़ दिया।

ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम करने वाली नंदिनी देश की 59वीं मिस इंडिया बनी हैं।

19 साल की नंदिनी गुप्ता को इस प्रतियोगिता में श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर नंदिनी ने बाजी मार ली।

इस जीत से नंदिनी के हौंसले और भी बुलंद हो गए हैं और अब वे मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

ऐसे में श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप चुना गया।

नंदिनी की जीत से राजस्थान में खुशी की लहर छाई हुई है। उन्हें चारों और से बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

प्रतियोगिता जीतने के बाद नंदिनी गुप्ता को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। सिनी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही थीं। 

30 सुंदरियों ने लिया भाग -  Miss India 2023

मणिपुर में आयोजित हुई इस सौंदर्य प्रतियोगिता में देश भर की 30 सुंदरियों ने भाग लिया था। 

फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि, बधाई हो। इन सभी महिलाओं की आवाज बहुत मजबूत है और हमें यकीन है कि वे इस मंच का इस्तेमाल उन सभी महत्वपूर्ण कारणों को आगे बढ़ाने के लिए करेंगी, जिनमें वे विश्वास करती हैं।

कौन हैं मिस इंडिया का ताज जीतने वाली नंदिनी?

मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतने वाली राजस्थान की बेटी  नंदिनी गु्प्ता कोटा जिले की रहने वाली हैं।

नंदिनी ने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। 

उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान ध्यान दिया और लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं।

नंदिनी को लेकर कहा जाता है कि जब वह सिर्फ 10 साल की थीं, तभी उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने का सपना देखना शुरू कर दिया था.

नंदिनी का ड्रीम था कि, वे भी मिस इंडिया बने और इस ड्रीम को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। 

शेयर करें: