thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनचाही

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगी राजस्थान की ADGP स्मिता श्रीवास्तव और ADGP बिनीता ठाकुर

desk desk 34

राष्ट्रीय त्योहार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राष्ट्रीय त्योहार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
rajasthan adg smita srivastava and adgp vinita thakur will be honored with president police medal

जयपुर | Independence Day 2023: 15 अस्त को पूरा देश आजादी का पर्व मनाने जा रहा है। इस राष्ट्रीय त्योहार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

इसी के साथ 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

राष्ट्रपति पदक से ये महिला अधिकारी होंगी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले राजस्थान पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों में एक एडीजीपी पुलिस सिविल राइट्स स्मिता श्रीवास्तव (Smita Srivastva) और दूसरी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हाउसिंग बिनीता ठाकुर (Binita Thakur) हैं।

राजस्थान पुलिस अधिकारियों को मिल रहे इस सम्मान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस के मुखिया उमेश मिश्रा ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया कि- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने पर एडीजीपी स्मिता श्रीवास्तव और एडीजीपी बिनीता ठाकुर को मेरी हार्दिक बधाई।

वही दूसरी ओर, देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड लगातार 10वीं बार लाल किले से देश के नाम संबोधन देंगे। 

शेयर करें: