जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) आज से देश के सबसे बड़े युवा खेल आयोजन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) की मेजबानी कर रहा है। 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलने वाला यह महोत्सव प्रदेश के खेल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें पहली बार राज्य को मेजबानी मिली है। सात प्रमुख शहरों में 24 खेलों में करीब पांच हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह खेल महोत्सव 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा, जिसे राजस्थान के खेल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। प्रदेश को पहली बार यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी का अवसर मिला है, जिसे भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा बनाने का प्रयास किया गया है।
सात शहरों में होंगे मुकाबले
इन खेलों का आयोजन राज्य के सात प्रमुख शहरों में किया जाएगा। इनमें जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर शामिल हैं। इन शहरों में अलग-अलग खेलों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे प्रदेश में खेल का माहौल बनेगा।