नागौर | भारतीय सेना में राजस्थान के जवानों की बहादुरी के किस्से अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन राजस्थान की बेटियां भी अपनी बहादुरी दिखाने में किसी से पीछे नहीं रही हैं।
राजस्थान के नागौर जिले की एक ऐसी ही बेटी ने प्रदेश का नाम गौरान्वित किया है।
नागौर के परबतसर के खानपुर गांव की रक्षिता राठौड़ भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं।
रक्षिता पूरे राजस्थान से अकेली ऐसी छात्रा है, जिसका चयन इसी साल भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।
