जालोर। रामसीन के श्री गायत्री शक्तिपीठ की दीवार तोड़कर अतिक्रमण करने की कथित साजिश को लेकर ग्रामवासियों और शक्तिपीठ प्रबंधन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में शक्तिपीठ की ओर से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।
50 वर्ष पुराना धार्मिक स्थल
ज्ञापन में बताया गया है कि श्री गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना लगभग 50 वर्ष पूर्व हुई थी। इसे रामसीन ग्रामवासियों, आर्यसमाज तथा शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से स्थापित किया गया था। तब से यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है, जहां नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। यह स्थान ग्रामवासियों की आस्था का प्रतीक है।
