Jaipur | बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की लोकसभा सीट पर चुनाव रोचक होने की पूरी उम्मीद है। इस सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को पुनः सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है तो वही कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले है। हालांकि कांग्रेस से मानवेन्द्रसिंह और हेमाराम का नाम इस सीट पर चर्चाओं में था।
लेकिन इन दोनों नेताओं ने पार्टी को साफ मना कर देने के कारण बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी और प्रभा चौधरी के नाम के साथ साथ आरएलपी से गठबंधन की भी चर्चाएं जोरो पर है। भाजपा से बागी होकर विधानसभा चुनाव जीतने वाले शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी फिर से सक्रिय हो जाने से भाजपा के कैलाश चौधरी की मुश्किलें बढ़ने लग गई है।

सूत्रों की मानें तो भजनलाल सरकार रविन्द्रसिंह भाटी को मनाने के लिए फिर से पार्टी में लेने के भी प्रयास कर रही है लेकिन भाटी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व ही देव दर्शन की यात्रा सोमवार को जैसलमेर विधानसभा से शुरू कर दी है सोमवार को शिव से गरीबनाथ मंदिर से आशीर्वाद लेकर जैसलमेर जिले के कोहरा स्थित चम्पानाथ मंदिर, भटियाणी मंदिर जोगीदास गांव, रामसिंह छतरी काँसाउ-तेजमालता, झिनझिनयाली स्थित मूलचंद प्रोल, करणी-मंदिर, सादुलधाम गुहड़ा, बैया-सांवतसिंह भोमिया मंदिर, चेतननाथ आश्रय स्थल सिहड़ार, सत्तो, म्याजलार, ख्याला मठ, केशरसिंह का तला, फुलिया, सच्चानाथ पालिया, तनसिंह जन्मस्थली-बैरसियाला, खुहड़ी, धोबा, मालनबाई मंदिर जानरा, आसलोई, सोढ़ा, कोटड़ी, गोरेरा फांटा, तेमडेराय मंदिर, से होते हुए शहीद जयसिंह चौराहा, लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन कर जैसलमेर में रात्रि विश्राम किया। देव-दर्शन यात्रा के दौरान विधायक रविंद्रसिंह का -जगह-जगह ढोल-नगाड़ों,डीजे के साथ-साथ जेसीबी मशीनें खड़ी कर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।


