श्रीगंगानगर | राजस्थान में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 3 महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भीषण सड़क हादसा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे-62 पर हुआ है। जिसमें एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद सभी घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इन घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।