नई दिल्ली | टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) 2024 का 47वां मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। एंटिगुआ (Antigua) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium) में खेले जाने वाले इस सुपर 8 मुक़ाबले में भारत जीत दर्ज़ कर सेमीफाइनल (semi final) का टिकट पक्का करना चाहेगा।
आंकड़ों में भारतीय टीम (Indian team) का पलड़ा भले ही भारी है, लेकिन टीम बांग्लादेश (team bangladesh) को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।
इस मैच में भारतीय कप्तान (indian captain) रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकते है। वे लंबे समय से फ्लॉप (flop) चल रहे, शिवम दुबे को बाहर कर संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं।
दुबे का बल्ला सिर्फ स्पिन गेंदबाजी (spin bowling) के सामने चलता है। उन्हें डेथ ओवरों (death overs) में लंबे शॉट्स (long shots) लगाने के लिए टीम में रखा गया था लेकिन अभी तक वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। वहीं सैमसन स्पिन और पेस दोनों अच्छी तरह से खेलते हैं।