जयपुर | क्रिकेट के दीवानों के लिए बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। खासतौर से राजस्था में रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हो रहे इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच की तर्ज पर फटाफट क्रिकेट का आनंद अब प्रदेश के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले में भी लिया जा सकेगा!
राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन (आरसीए) प्रदेश के एसएमएस स्टेडियम जयपुर के साथ ही इन जिलों के नए क्रिकेट मैदान पर भी फटाफट क्रिकेट मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए शुरू करने जा रही है।
दरअसल, अब राज्य की पहली राजस्थान क्रिकेट लीग (आरपीएल) का आयोजन किया जाएगा। बीसीसीआई ने भी आरपीएल के लिए मंजूरी दे दी है।