अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी भर्तियों में अयोग्य आवेदकों को फॉर्म विड्रो (withdraw) करने का मौका दिया है। 22 दिसंबर तक ऐसा न करने पर आयोग सख्त कार्रवाई करेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उन अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है, जिन्होंने सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट भर्ती परीक्षा में बिना वांछित योग्यता के आवेदन कर दिया था। इन अभ्यर्थियों को 22 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म वापस लेने का समय दिया गया है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऐसे कई कैंडिडेट्स को चिह्नित किया है। यदि ये अभ्यर्थी अपना आवेदन विड्रो नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के पास इन पदों की शैक्षणिक योग्यता नहीं है और उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उन्हें अपना आवेदन पत्र आवश्यक रूप से वापस लेना चाहिए। यदि ऐसे अभ्यर्थी खुद अपना आवेदन वापस नहीं लेते हैं, तो उन्हें आयोग द्वारा भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा। इसके साथ ही, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
अयोग्य कैंडिडेट्स की पहचान
आयोग ने अपनी जांच में कई अयोग्य कैंडिडेट्स को पकड़ा है। सहायक विद्युत निरीक्षक और कनिष्ठ रसायनज्ञ पदों के लिए आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है।