जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश की गहलोत सरकार की राह में मुश्किलें पैदा करने वाले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों दिल्ली में मौजूद हैं।
ऐसे में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर सचिन पायलट राजीव गांधी स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि, इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और कई कांग्रेसी नेता भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
दिल्ली में राजीव गांधी को श्रंद्धाजलि देने के बाद सचिन पायलट ने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की।