thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

राजस्थान के बाद अब राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह मानसून सत्र से निलंबित

desk desk 37

देश की संसद में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 देश की संसद में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
sanjay singh suspended from monsoon session in rajya sabha
sanjay singh

नई दिल्ली | राजस्थान विधानसभा ही नहीं देश की संसद में भी सोमवार को बड़ा ड्रामा देखने को मिला है। 

जहां राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ लाल डायरी के खुलासे को लेकर विधायक राजेंद्र गुढ़ा को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर, देश की संसद में सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

’आप’ सांसद संजय सिंह को राज्यसभा सभापति के बार बार मना करने के बाद भी सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया गया।

पीयूष गोयल की शिकायत पर कार्रवाई

राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को निलंबित करने का कदम पीयूष गोयल की शिकायत पर उठाया।

सांसद पीयूष गोयल का कहना था कि सरकार चर्चा को तैयार है फिर भी कार्यवाही को बार-बार बाधित करने की कोशिश की जा रही है। 

इससे पहले सदन में भारी हंगामे के बीच सभापति ने राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू कराया।

मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर संजय सिंह नारेबाजी करते हुए सभापति के आसन के करीब पहुंच गए। जिस पर सभापति ने चेतावनी देते हुए उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।

संजय सिंह लगातार मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराए जाने की मांग और नारेबाजी करते रहे।

विपक्ष सदन में इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसी के चलते सदन के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दल नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। 

ऐसा ही कुछ राजस्थान की विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के चलते राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से पहले बर्खास्त कर दिया गया और सोमवार को उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया।

शेयर करें: