thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

दो दिन से घर पर नहीं दी दिखाई, अब सामने आ रही ये बात

desk desk 33

एजेंसियां सीमा हैदर का कराची कनेक्शन तलाशने में जुटी हुई हैं, क्योंकि सीमा हैदर ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग इलाकों में रहने की जानकारी एजेंसियों को दी थी।  लेकिन एजेंसियों को अहम जानकारी मिली कि सीमा हैदर पिछले काफी समय से सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रह रही थी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 एजेंसियां सीमा हैदर का कराची कनेक्शन तलाशने में जुटी हुई हैं, क्योंकि सीमा हैदर ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग इलाकों में रहने की जानकारी एजेंसियों को दी थी।  लेकिन एजेंसियों को अहम जानकारी मिली कि सीमा हैदर पिछले काफी समय से सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रह रही थी।
seema haider missing from sachin house for two days
Seema Haider - Sachin Meena

नई दिल्ली | लैला-मजनूं की प्रेम कहानी की तरह अचानक से दो देशों में छाने वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों की माने तो सचिन मीणा की दुल्हनियां बनी सीमा घर से गायब हो गई है। 

बताया जा रहा है कि कल से ही सीमा हैदर को सचिन के घर के पास ही किसी दूसरे घर में रखा गया है। 

इस लव स्टोरी में अचानक से ये कैसा मोड़ आ गया है। इसे लेकर हर कोई पेरशान है। 

खबरों की माने तो सीमा दो दिनों से सचिन के घर पर नहीं है। ऐसे में सीमा के सचिन के घर से दूर होने को लेकर माना जा रहा है कि इस जोड़े ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाने के लिए ऐसा किया है। 

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों को पूछताछ के लिए फिर से जांच एजेंसियों ने उठाया है।

एजेंसियां सीमा हैदर का कराची कनेक्शन तलाशने में जुटी हुई हैं, क्योंकि सीमा हैदर ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग इलाकों में रहने की जानकारी एजेंसियों को दी थी।

लेकिन एजेंसियों को अहम जानकारी मिली कि सीमा हैदर पिछले काफी समय से सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रह रही थी।

सीमा पर शक इसलिए गहरा रहा है क्योंकि कराची में वो गुलाम हैदर के बिना तकरीबन साढ़े 4 साल रही है और क्या कहीं सीमा आईएसआई का प्लांट तो नही है।

वहीं सीमा ने मीडिया को भी अब तक अपने कैमरे के सामने भी ये जानकारी नहीं दी कि वह कराची में कितने दिन रही थी और किसके पास रही थी।

जांच एजेंसियां अभी भी सीमा के कई रहस्यों से पर्दा उठाना चाहती है। 

बता दें कि सीमा हैदर और सचिन पर रबूपुरा में केस दर्ज किया गया है। जिसकी जांच जेवर पुलिस कर रही है। 

वहीं दूसरी ओर, भारत की अंजू की बात की जाए तो अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान में मजे करती दिख रही है। 

सोशल मीडिया पर अंजू के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

शेयर करें: