पटना | Santosh Manjhi Resigns: बिहार की राजनीति में बड़ घटनाक्रम देखने को मिला है। मंगलवार को बिहार कैबिनेट से संतोष मांझी (Santosh Manjhi) ने इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झटका देते हुए जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) से मुलाकात के बाद संतोष सुमन मांझी ने इस्तीफा दिया है।
बता दें कि, पटना में 23 जून को महागठबंधन की बैठक होने वाली है और उससे पहले ही सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लग गया है।