राजकोट | भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले इस मैच में श्रेयस अय्यर के पास वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका होगा।
भारतीय उप-कप्तान एक बड़े माइलस्टोन की कगार पर हैं जो इस फॉर्मेट में उनकी बढ़ती अहमियत को दर्शाता है। अय्यर को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने के लिए सिर्फ 34 रन की दरकार है।
ऐसा करते ही वह विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पछाड़कर वनडे में 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल शिखर धवन इस सूची में टॉप पर हैं।