सिरोही: सिरोही (Sirohi) में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा (Deputy CM Premchand Bairwa) को एनएसयूआई (NSUI) छात्रों ने काले झंडे दिखाए। विधायक मद घोटाले पर घेरे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन
गुरुवार को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा एक निजी चार्टर्ड प्लेन से सिरोही पहुंचे थे। उन्हें यहां से भीनमाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था।
सिरोही हवाई पट्टी पर एनएसयूआई के छात्रों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।