सिरोही । सेलवाड़ा की मार्बल खदानों में अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की है। इन पर भारी-भरकम राशि आरोपित की है। वैसे कार्रवाई तीन खदानों पर ही हो पाई है और वह भी शिकायत मिलने के बाद। अन्यथा इससे पहले सेलवाड़ा में रामराज ही रहा। चौंकना लाजिमी पर हकीकत यही है। सेलवाड़ा में चल रही अन्य खदानों की भी जांच हो जाती तो इस तरह के कई मामले सामने आ सकते हैं। अवैध खनन से राजकोष को चूना लगाया जा रहा है, लेकिन अधिकारी महज शिकायतों के भरोसे ही बैठे हुए हैं।
खदानों की मॉनिटरिंग भगवान भरोसे
सेलवाड़ा में सालों से चल रही इन मार्बल खदानों की मॉनिटरिंग भगवान भरोसे ही है।
विभागीय स्तर पर इनकी समुचित जांच नहीं की जा रही। यदि ऐसा होता तो अवैध खनन के मामले पहले ही पकड़ में आ जाते। माना जा रहा है कि सेलवाड़ा में ही इस तरह की अन्य कई खदानें हैं, जिनमें नियमों से परे खनन किया जा रहा है।
फिर भी नजर में नहीं आया अवैध खनन