जयपुर: एसओजी (SOG) ने जयपुर (Jaipur) में सहायक अग्निशमन अधिकारी (Assistant Fire Officer) सोबिया सैयद (Sobia Sayed) को फर्जी डिप्लोमा (fake diploma) और दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी (government job) पाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर एक ही सत्र में 900 किलोमीटर दूर स्थित संस्थानों से तीन डिग्री-डिप्लोमा हासिल करने का आरोप है।
एसओजी ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के मालवीय नगर जोन में पदस्थ सहायक अग्निशमन अधिकारी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन भर्ती परीक्षा-2021 में फर्जी डिप्लोमा व दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त की।
एसओजी के अनुसार, महिला अधिकारी ने लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता और प्रायोगिक परीक्षा में क्षमता से अधिक अंक प्राप्त किए। जांच में सामने आया कि उसने एक ही शैक्षणिक सत्र में कई डिग्री व डिप्लोमा हासिल किए थे।