नई दिल्ली | खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर को लेकर कनाडा से चल रही तनातनी के बीच चीन ने भी भारत के साथ नई चाल खेली है।
चीन ने अपने नापाक इरादे दिखाते हुए एशियन गेम्स (asian games 2023) में भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी थी जिस पर भारत ने भी चीन को करारा जवाब दिया है।
भारत ने चीन के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी अब अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
चीनी सरकार की इस हरकत ने अब दोनों देशों के बीच एक बार फिर से खटास को और बढ़ा दिया है।