thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

desk desk 28

राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप की घटना ने सियासी गलियारों से लेकर सड़कों तक बवाल मचा दिया है। सोमवार को प्रदेशभर में कई जगहों पर उग्र प्रदर्शन देखा जा रहा है। छात्र संगठन राजनीति भूलकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप की घटना ने सियासी गलियारों से लेकर सड़कों तक बवाल मचा दिया है। सोमवार को प्रदेशभर में कई जगहों पर उग्र प्रदर्शन देखा जा रहा है। छात्र संगठन राजनीति भूलकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
student organizations ruckus in rajasthan after jodhpur gangrape

जयपुर | Jodhpur Gangrape: राजस्थान में जहां एक और छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं जोधपुर में तीन छात्रों ने अपनी हैवानियत से शिक्षा के मंदिर को फिर से बदनाम कर दिया है। 

राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप की घटना ने सियासी गलियारों से लेकर सड़कों तक बवाल मचा दिया है।

सोमवार को प्रदेशभर में कई जगहों पर उग्र प्रदर्शन देखा जा रहा है। छात्र संगठन राजनीति भूलकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

जोधपुर, जयुपर और जैसलमेर सहित कई जिलों में छात्र संगठनों ने अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन किया। 

राजधानी जयपुर में भी गैंगरेप की घटना को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।

छात्र नेता ने गैंगरेप के मामले में आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि जो भी सुरक्षा के आयाम विश्वविद्यालय में होने चाहिए, वो राजस्थान के किसी भी विश्वविधालय में नहीं है। 

राजस्थान विश्वविद्यालय में ही शोषण हरेस्मेंट के लिए कोई कमेटी नहीं है। ऐसे में किसी भी छात्र के साथ में कोई घटना हो जाती है तो उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सबसे पहले फास्ट टैक कोर्ट में मामला चलाकर पीड़िता को न्याय मिले। 

ऐसा होने से अगर कोई भी अपराधी क्राइम करता है तो वो ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता, उसे तुरंत उसके कर्मों की सजा मिलेगी। 

वहीं दूसरी ओर, इस मामले पर जयपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जयपुर प्रांत में जिला कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया।

जहां ये शर्मनाक घटना हुई उसी जोधपुर में छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से भी आंदोलन किया गया। 

यहां छात्रों के उग्र प्रदर्शन को काबू में करने के लिए प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

छात्र नेता के समर्थन में प्रचार के लिए जोधपुर आए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, जोधपुर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक छात्र नेता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

उसके समर्थन में प्रचार करने के लिए ये तीनों आरोपी छात्र बाड़मेर से समंदर सिंह, धर्मपाल सिंह और भटम सिंह जोधपुर आए हुए थे। 

क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है कि जोधपुर में गैंगरेप की शर्मनाक वारदात सामने आई है। रविवार तड़के तीन लड़कों ने मदद के बहाने नाबालिग से  उसके दोस्त के सामने ही यूनिवर्सिटी के ओल्ड कैंपस खेल मैदान में गैंगरेप किया। 

इसके बाद तीनों प्रेमी जोड़े को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और 4 घंटे के भीतर ही तीनों गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: