परबतसर कुचामन | ग्राम नड़वा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नड़वा में अध्यापक रवींद्र कुमार सिंघवी के सेवा निवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान रवीन्द्र कुमार सिंघवी के साथी अध्यापकों ने माला-साफा,पुस्तक और उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही ग्रामीणों ने होंडा स्कूटी वाहन दिया व पधारें सभी जनों से बढ़-चढ़कर पौधे लगवायें बाद में कंधों व गाड़ी पर बैठाकर ससम्मान जुलूस की शक्ल में पूरे ग्राम व परबतसर शहर का भ्रमण कराया।
साथ ही उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उक्त शिक्षक विधालय के बच्चों के साथ अभिभावक के रूप में व्यवहार करते थे। ये अपने कार्यो के प्रति कर्मठ, इमानदार व सुयोग्य नागरिक जाने जाते रहे हैं।
इन्होंने विद्यालय में करीब 30 साल की सेवा दी है जिसमें सभी व्यवस्थाओं का हमेशा ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों अनुशासन के साथ शिक्षित किया और आगे बढ़ाया है। इनके लम्बी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की गयी।