नई दिल्ली | भारत के कागजी शेर दूसरे मैच में कंगारुओं से बुरी तरह से चित हो गए।
आज विशाखापत्तनम में खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय दिग्गजों को सस्ते में समेट दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के महारथी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ताश के पत्ते की तरह धराशाही हो गए।
टीम इंडिया मात्र 26 ओवर में 117 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मात्र 11 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया।