नई दिल्ली | टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के घर नन्हा मेहमान आया है।
क्रिकेटर बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) माता-पिता बन गए हैं।
बता दें कि बेटे के जन्म की खबर के बाद बुमराह एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई पहुंच गए थे।
सोमवार को बुमराह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की खुशी को जग जाहिर किया है।
