नई दिल्ली | वेस्टइंडीज (west indies) और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अबतक 9 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से दो मुक़ाबले न्यूयॉर्क (New York) के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल (Nassau County International) क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हैं।
इस मैदान में ड्रॉप इन पिच (drop in pitch) का उपयोग किया जा रहा है। यह पिच गेंदबाजों को कभी ज्यादा उछाल देती है और कभी गेंद धीमी हो जाती है। पिच की असामान्य प्रवृति से खिलाड़ी परेशान हैं।
भारत (India) और आयरलैंड (Ireland) के बीच बुधवार को खेले गए मुक़ाबले में आयरलैंड (Ireland) की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। इस मैदान में खेली गईं पिछले चार पारियों में यह लगातार तीसरी बार था जब टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
इससे पहले श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका (Sri Lanka-South Africa) के बीच मुकाबले में श्रीलंकाई टीम (sri lankan team) 77 रन पर ढेर हो गई थी। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इसे चेज किया था। अब आयरलैंड की टीम भी इस फहरिस्त (list) में शामिल हो गई है।