thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

बाजरे की कटाई के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 23 घायल, कई जयपुर रेफर

desk desk 18

अलवर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने के समाचार सामने आए हैं। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 23 महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 महिलाएं और कई बच्चियां सवार थी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 अलवर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने के समाचार सामने आए हैं। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 23 महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 महिलाएं और कई बच्चियां सवार थी।
tractor trolley overturned in alwar 2 women killed 23 injured many referred to jaipur bharatpur
Alwar Accident

अलवर | Alwar Accident: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने के समाचार सामने आए हैं। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और कई महिलाएं घायल बताई जा रही हैं।  

जानकारी के अनुसार, अलवर में आज सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसमें सवार करीब 23 महिलाएं घायल हो गई हैं। 

कईयों की हालत गंभीर, जयपुर रेफर

पुलिस के अनुसार, ये हादसा खेड़ली कस्बे के उदयपुर गांव के पास सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। 

ड्राइवर की लापरवाही के चलते उदयपुरा मोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार कई महिलाएं दब गई। 

इनमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल 23 महिलाओं में से 13 की हालत गंभीर है। 

जिसके चलते उन्हें जयपुर, अलवर और भरतपुर रेफर किया गया है। इनमें 2 से 3 छोटी बच्चियां भी शामिल है। 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 महिलाएं और कई बच्चियां सवार थी।

हादसे की सूचना मिलते कठूमर और खेड़ली थाना पुलिस सहित उपखंड अधिकारी सुनील झुंगानिया भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया और रास्ता खुलवाया। 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक की तलाश शुरू की है।  

महिलाएं जा रही थी बाजरे की कटाई के लिए

जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह ये सभी महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बाजरे की कटाई के कार्य के लिए जा रही थी। 

ये सभी महिलाएं दांतियां गांव की बताई जा रही है जो मजदूरी के लिए मन्या का बास जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही ये हादसा हो गया।

इन दो महिलाओं की मौत

इस दर्दनाक हादसे में गंगा देवी जाटव पत्नी रामसुखि राम और मोहन देई निवासी दांतिया मौत हो गई है। इनके शवों को खेड़ली रेफरल अस्पताल लाया गया है।

टैग: Accident Rajasthan Alwar
शेयर करें: