thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, 17 श्रमिकों की मौत, मलबे में दबे, कई लापता, रेस्क्यू जारी

desk desk 17

आइजोल में आज एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। लगभग 35-40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 आइजोल में आज एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। लगभग 35-40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है। 
under construction railway bridge collapsed in mizoram 17 laborers killed many missing
Mizoram Railway Bridge Collapse

नई दिल्ली | Mizoram Railway Bridge Collapse: देश के मिजोरम राज्य में बुधवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। 

राजधानी आइजोल में आज एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। लगभग 35-40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। 

हादसे के बाद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है। 

बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजधानी आइजोल से 21 किमी दूर साइरांग इलाके में ये भीषण हादसा हुआ है।

इस हादसे पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने गहरा दुख जताया है। 

पुलिस के अनुसार, जिस वक्त ये भीषण हादसा हुआ उस समय वहां करीब 35 से 40 लोग मौजूद थे। 

इन सभी के मलबे में दबे की संभावना जताई गई है। पुल के मलबे से सभी मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है। 

लेकिन कई लोग लापता बताए गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

कुरूंग नदी पर बन रहा था पुल

जानकारी के अनुसार, जिस निर्माणाधीन पुल पर हादसा हुआ है वह बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। 

जमीन से पुल की ऊंचाई लगभग 341 फीट है। इसमें कुल 4 पिलर हैं। 

तीसरे और चौथे पिलर के बीच कार्य चल रहा था। तभी इनके बीच का गर्डर अचानक टूटकर गिर गया। हादसे का शिकार सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। 

सीएम बोले- शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना

राज्य के सीएम जोराम थांगा ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि- ‘मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’

शेयर करें: