thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

जानें क्या रहेगा टाईम और रूट्स, कितना होगा किराया?

desk desk 36

जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन वाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना होकर संचालित होगी। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालनवाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना होकर संचालित होगी। 
vande bharat train between jodhpur sabarmati know what be time and routes how much will fare
Vande Bharat Train

जोधपुर | Vande Bharat Train: सूर्यनगरी यानी राजस्थान के जोधपुर शहर से गुजरात के अहमदाबाद तक सफर करने वालों को बड़ी रहत मिलने जा रही है। 
भारतीय रेलवे यहां भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो 9 जुलाई 2023 चलने वाली है। 

इस रेलसेवा में 7 एसी चेयरकार, 1 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच सहित आठ डिब्बे होंगे। 

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों शहरों की दूरी में डेढ़ घंटे की कमी आएगी। 

जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन
वाया पाली मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना होकर संचालित होगी। 

रेलवे द्वारा जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन - मंगलवार को छोडकर) नई रेल सेवा का संचालन दिनांक 09.07.23 से किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाडी संख्या 12461, जोधपुर - अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) दिनांक 09.07.23 से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू, शुक्र, शनि एवं रवि को जोधपुर से 05.55 बजे रवाना होकर 12.05 बजे अहमदाबाद (साबरमती) पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12462, अहमदाबाद (साबरमती) - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन-मंगलवार को छोडकर) दिनांक 09.07.23 से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू, शुक्र, शनि एवं रवि को अहमदाबाद (साबरमती) से 16.45 बजे रवाना होकर 22.55 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।

ऐसा रहेगा ट्रेस का शेड्यूल

वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल के अनुसार, ये ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से सुबह 5ः55 बजे रवाना होकर दोपहर करीब 12ः05 बजे साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी। 

वंदे भारत ट्रेन का भगत की कोठी, पाली, फालना, सिरोही के आबूरोड, गुजरात के पालनपुर, मेहसाणा स्टेशन पर रुकते हुए साबरमती के अंतिम स्टेशन तक कुल 7 स्टेशनों पर ठहराव होगा। 

इसके बाद वापसी में ट्रेन साबरमती से शाम 4ः45 बजे रवाना होगी और रात 10ः45 बजे जोधपुर की भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

इतना लग सकता है किराया !

वंदे भारत ट्रेन चलने से जोधपुर से साबरमती के बीच की दूरी लगभग 2 घंटे कम हो जाएगी। 

रेलवे की ओर से अभी वंदे भारत ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन माना जाए तो ट्रेन का किराया संभवतया 800 से 1500 रुपए के बीच हो सकता है।

जिसमे एग्जीक्यूटिव क्लास, रिजर्वेशन, सुपरफास्ट चार्ज, जीएसटी टैक्स और केटरिंग के चार्ज भी शामिल होंगे। 

जोधपुर से साबरमती के बीच चलने वाली राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को मेंटीनेस कार्य के लिए यह ट्रेन रद्द रहेगी।

बता दें कि राजस्थान को 12 अप्रैल 2023 को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली थी। ये ट्रेन अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चली थी।

जोधपुर- अहमदाबाद (साबरमती)- जोधपुर वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च होते ही देश में इनकी कुल संख्या 25 हो जाएगी।

शेयर करें: