जोधपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए हो रहे मतदान के बीच जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है।
भाजपा की वयोवृद्ध नेता और सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास (Suryakanta Vyas) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विधायक व्यास का जोधपुर के एम्स में इलाज चल रहा हैं। शुक्रवार देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।
बता दें कि सूर्यकांता व्यास भारतीय जनता पार्टी की सबसे वयोवृद्ध नेता हैं और उन्होंने इस बार भी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए इच्छा जताई थी, हालांकि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पार्टी ने देवेंद्र जोशी को टिकट दिया।