उज्जैन | भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने मंदिर में तड़के आयोजित होने वाली भस्म आरती में श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।
भस्म आरती में हुए शामिल
विराट कोहली और कुलदीप यादव के साथ टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर में मौजूद थे। न्यूज़ एजेंसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में दोनों खिलाड़ी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।