वर्ल्डकप जीत में किसी का सबसे बड़ा रोल था तो वह थे,युवराज सिंह।
टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेलती है और स्कोर टाई रहने पर बॉल आउट में मैच जीत जाती है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हो जाता है। इस तरीके से भारत सुपर 8 राउंड में पहुंच जाती है ,लेकिन यहाँ उसे न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ता है ,अगले मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत का सामना होता है इंग्लैंड से। और यहाँ आता है युवराज सिंह का तूफान।

युवराज ने केवल 12 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया था
भारत ने 17 ओवर में 155 के स्कोर अपना तीसरा विकिट खो दिया था, इसके बाद मैदान पर आते है युवराज सिंह। पिच पर आते ही युवी की फ्लिंटॉफ से बहस हो जाती है ,युवी ने बल्ला दिखाते हुए फ्लिंटॉफ से कुछ कहते नज़र आते है। कप्तान धोनी और अंपायर ने मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन युवी के दिमाग में अलग ही चल रहा था। पारी का 19 वा ओवर करने आये स्टुअर्ट ब्रॉड पर युवराज ने अपना सारा गुस्सा निकाल दिया। ब्रॉड के इस ओवर में जो कुछ हुआ वह ऐतिहासिक बन गया। युवी ने ब्रॉड के इस लगातार 6 बॉल में 6 आसमानी सिक्स जड़ दिये। t 20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ बन गए। युवराज सिंह ने अपनी पारी के दौरान 7 सिक्स और 3 चौके सहित 58 रन बनाए थे।

भारत ने जीता था मुकाबला भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 218 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 6 विकिट खोकर 200 रन ही बना सकीय और 18 रन से मुकाबला हार गई।