देश के नए संसद भवन के शिलान्यास के साथ ही जिस बात को लेकर पूरे देश में जिज्ञासा बनी हुई है वह है नई संसद भवन में रखा जाना वाला सेंगोल जिसे प्रधानमंत्री के द्वारा नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा. सेंगोल को लेकर छिड़ी बहन के बीच अब लगातार नए रोचक तथ्य सामने आ रहे है.
खुद गृहमंत्री अमित शाह ने सेंगोल से जुडी जानकरियों से पर्दा उठाते हुए बताया है कि ये सेंगोल जिसे राजदंड कहा जाता है, तमिलनाडु के पुजारियों ने 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू को दिया था और ये सेंगोल दरअसल सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक है.

चर्चा सी राजगोपालाचारी पर भी है कि उन्होंने ही पंडित नेहरू और माउंटबेटन को इस सेंगोल के बारे में बताया था.राजगोपालाचारी से जब सेंगोल के बारे में पता चला तो पंडित नेहरू ने तिरंगा फहराने से पहले उस सेंगोल को स्वीकार किया.

